Wednesday, March 31, 2010

India launches children's right to education

शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाने के लिए संविधान में संशोधन किए जाने के करीब आठ साल बाद सरकार ने छह से 14 साल के हर बच्चे को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए गुरुवार को इस ऐतिहासिक कानून को लागू कर दिया।

शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाने वाले 86वें संविधान संशोधन को संसद ने वर्ष 2002 में पारित किया था। इस मौलिक अधिकार को लागू कराने वाले कानून बच्चों का मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार अधिनियम को संसद ने पिछले साल पारित किया। संविधान संशोधन विधेयक और नया कानून दोनों आज से लागू हो गए हैं।

नए कानून के तहत राज्य सरकारों और स्थानीय निकायों के लिए अब यह सुनिश्चित करना बाध्यकारी होगा कि हर बच्चा नजदीकी स्कूल में शिक्षा हासिल करे। यह कानून सीधे-सीधे करीब उन एक करोड़ बच्चों के लिए फायदेमंद होगा जो इस समय स्कूल नहीं जा रहे हैं। उन बच्चों को, जो बीच में स्कूल छोड़ चुके हैं या कभी किसी शिक्षण संस्थान में नहीं रहे, स्कूलों में दाखिला दिया जाएगा।

सूचना के अधिकार अधिनियम और राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के बाद शिक्षा का अधिकार संप्रग सरकार की एक प्रमुख उपलब्धि बताया जाता है।

News Source : http://www.livehindustan.com/news/desh/national/39-39-104619.html


Tuesday, March 30, 2010

1984 riots accused contests CBI court's jurisdiction

दिल्ली की एक अदालत ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामलों को शहर की कुछ अन्य अदालतों में स्थानांतरित करने पर सीबीआई से जवाब मांगा है। इन मामलों में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का नाम भी शामिल है।जिला न्यायाधीश जी़पी़ मित्तल ने सीबीआई से 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के एक सह आरोपी की याचिका पर जवाब देने के लिए कहा और एक अप्रैल तक जवाब दाखिल करने को कहा।

निचली अदालत ने 27 मार्च को मामले को स्थानांतरित करने संबंधी याचिका को खारिज कर दिया था और सुनवाई तय करने के लिहाज से केस फाइलों को जिला न्यायाधीश को भेजा था। विशेष सीबीआई न्यायाधीश पी़एस़ तेजी ने कहा था, इस बात में कोई दम नहीं है कि मामले में मुकदमे के लिए यह अदालत सक्षम नहीं है क्योंकि दिल्ली न्यायिक क्षेत्र के पूरे इलाके से जुड़े सत्र न्यायालयों के सभी मामलों में सुनवाई के लिए प्रत्येक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सक्षम हैं।

News Source : http://www.livehindustan.com/news/desh/national/39-39-104334.html


Mohammad Yousuf set to retire

पूर्व कप्तान और पाकिस्तान के मध्यक्रम के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में शुमार मोहम्मद युसूफ ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर उन्हें यह फैसला लेने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।

युसूफ ने कराची प्रेस क्लब में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। इसके लिए वे हालात जिम्मेदार हैं जिनसे मैं हाल ही में गुजरा हूं। पैंतीस बरस के युसूफ हाल ही में न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान के कप्तान थे जिसमें टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के खराब प्रदर्शन की जांच के लिए समिति का गठन किया था।

समिति ने युसूफ और यूनिस खान पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। उन पर टीम में गुटबाजी करके मनोबल गिराने का आरोप लगाया गया। युसूफ ने कहा कि बोर्ड ने मुझे पत्र लिखकर कहा कि मैंने आस्ट्रेलिया में टीम का माहौल खराब किया लिहाजा मैंने रिटायर होने का फैसला किया।

युसूफ ने कहा कि मैंने हमेशा देश को अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है। मैं टीम के लिए परेशानी का सबब नहीं बनना चाहता लिहाजा रिटायर होना ही ठीक है। प्रेस कांफ्रेंस में किसी भी सवाल का जवाब देने से इंकार करते हुए युसूफ ने कहा कि वह घरेलू क्रिकेट और विदेशी लीग में खेलते रहेंगे क्योंकि वह क्रिकेट से नाता नहीं तोड़ना चाहते।


Monday, March 29, 2010

17 Indians get death for killing Pakistani

शारजाह की शरिया अदालत ने 17 भारतीयों को पिछले साल विद्वेषपूर्ण हमले में एक पाकिस्तानी व्यक्ति की हत्या करने और तीन अन्य को घायल करने के लिए मौत की सजा सुनाई है।

खलीज टाइम्स में सोमवार को छपी खबर के अनुसार, न्यायाधीश यूसुफ अल हमादी ने डीएनए जांच जैसे कई सबूतों के बाद 17 भारतीयों को मौत की सजा सुनाई। जांच में मिले सबूतों से साफ था कि दोषियों ने पाकिस्तानी व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या की थी।

पुलिस ने बताया कि पीडि़त व्यक्ति के शरीर पर चाकू से बार-बार हमला किया गया था और उसके मस्तिष्क में भी चोट लगी थी जिससे उसने दम तोड़ दिया।

अखबार ने कहा कि पिछले साल जनवरी में हुआ यह हमला शारजाह के अल साजा क्षेत्र में अवैध शराब के धंधे पर नियंत्रण को लेकर चल रहे झगडे़ का हिस्सा था।

पुलिस ने कहा था कि आरोपियों ने पीडि़त के तीन अन्य साथियों पर भी जानलेवा हमला किया था, लेकिन वे बचकर भाग निकले और इलाज के लिये तुरंत कुवैती अस्पताल पहुंचे।

सभी दोषी व्यक्ति 17 से 30 वर्ष आयु वर्ग के हैं।

News Source : http://www.livehindustan.com/news/videsh/international/2-2-104052.html

Tuesday, March 23, 2010

Uthappa, Vinay star in RCB win - Chennai Super Kings feel Dhoni absence as they crash to 36-run defeat

रोबिन उथप्पा के तूफानी नाबाद अर्धशतक के बाद आर विनय कुमार की अगुआई में धारदार गेंदबाजी की बदौलत गत उपविजेता रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने मंगलवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स को 36 रन से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग 2010 में लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल की ओर मजबूती से कदम बढ़ाये।

उथप्पा ने पांच और 25 रन के स्कोर मिले दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए नाबाद 68 रन की पारी खेली जिसकी मदद से बेंगलूर की टीम ने पांच विकेट पर 171 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स विनय कुमार (40 रन पर चार विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने सात विकेट पर 135 रन ही बना सकी। उथप्पा ने 38 गेंद की अपनी तूफानी पारी में तीन चौके और छह छक्के जड़े। सुपरकिंग्स की ओर से मैथ्यू हेडन (32) और एस बद्रीनाथ (31) ही बेंगलूर के गेंदबाजों का सामना कर पाये।

विनय कुमार के अलावा कप्तान अनिल कुंबले और प्रवीण कुमार ने किफायती गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के ओवरों में क्रमश: 15 और 21 रन देकर एक-एक विकेट चटकाया। रायल चैलेंजर्स की पांच मैचों में यह लगातार चौथी जीत है और वह आईपीएल तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। सुपरकिंग्स की यह पांच मैचों में तीसरी हार है।

News Source : http://www.livehindustan.com/news/cricket/cricketnews/3-3-103179.html

Sunday, March 21, 2010

India's women's bill inspiring for Africa: Ghana minister

घाना की व्यापार एवं उद्योग मंत्री हन्नाह टेटेथ ने महिला आरक्षण विधेयक की सराहना करते हुए इसे अफ्रीकी देशों के लिए एक प्रेरणा करार दिया है।

टेटेथ ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस विधेयक को यहां अंतिम रूप दे दिया जाएगा। यह अफ्रीका सहित हर जगह की महिलाओं के लिए प्रेरणा है।

उल्लेखनीय है कि विधायी निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान वाले विधेयक को कुछ राजनीतिक दलों के विरोध के बीच राज्यसभा में भारी बहुमत से पारित किया जा चुका है। अब इसे लोकसभा में पेश किया जाना है।

पेशे से वकील और घाना के राष्ट्रपति जॉन अट्टा-मिल्स की खास सहयोगी टेटेथ यहां व्यापार सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंची थीं। उन्होंने भारत की पंचायती राज व्यवस्था की भी जमकर तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने दोनों देशों के लोकतांत्रिक जुड़ावों का भी जिक्र किया।

टेटेथ ने कहा कि दुनिया के विभिन्न देश विकास के विभिन्न चरणों में हैं। इसमें लोकतंत्र का आगे बढ़ना भी जारी रहेगा। शिक्षा और सूचना के साथ विकास की पूरी प्रक्रिया और गतिशील होगी।

News Source : http://www.livehindustan.com/news/videsh/international/2-2-102834.html

Friday, March 19, 2010

Indian man commits suicide in Australia

मेलबर्न के एक उपनगर में 28 वर्षीय एक भारतीय ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सूत्रों ने बताया कि रूचि कुमार पटेल को गत बुधवार को मेलबर्न के उपनगर फूटस्क्रे स्थित आवास में मृत पाया गया। घटना स्थल पर एक कागज भी पाया गया। समझा जाता है कि उसमें पटेल की आत्महत्या के कारण के बारे में लिखा है।

जानकारी के मुताबिक पूर्व छात्र पटेल पिछले कुछ माह से अवसाद का शिकार था। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन ऑफ विक्टोरिया (एफआईएवी) के वासन श्रीनिवास के अनुसार पटेल की पार्थिक शरीर सोमवार को भारत भेजा जाएगा। अहमदाबाद में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इससे पहले भारतीय संगठन और सामुदायिक सदस्य एक शोक सभा आयोजित करेंगे, जिसमें पटेल को श्रद्धांजलि दी जाएगी

News Source : http://www.livehindustan.com/news/videsh/indiaabroad/2-7-102080.html