Showing posts with label latest hindi news. Show all posts
Showing posts with label latest hindi news. Show all posts

Friday, May 7, 2010

Death sentence handed but still a long way to the gallows for Kasab : Pak Media

पाकिस्तानी मीडिया में भी गुरुवार को कसाब को दी गई फांसी की सजा छाई रही। देश के प्रमुख अखबारों और खबरिया चैनलों की वेबसाइटों ने इसे सबसे ऊपर जगह देते हुए आगे की अदालती कार्यवाही और तौर-तरीकों पर टिप्पणी भी की।

प्रमुख खबरिया चैनल जियो न्यूज के अनुसार भले ही कसाब को विशेष अदालत द्वारा फांसी की सजा सुनाई गई हो लेकिन इसे अमलीजामा देने में कई साल लग जाएंगे क्योंकि आगे की प्रक्रिया बेहद जटिल है और इसमें काफी वक्त लगेगा। कसाब का मामला अब हाई कोर्ट में जाएगा जहां एक साल से लेकर दो साल तक का समय लग सकता है। अगर हाई कोर्ट उसकी अपील को खारिज कर देता है तो वह सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। वहां भी कुछ साल लग जाएंगे और अगर सुप्रीम कोर्ट भी उसकी याचिका को खारिज कर देता है तो वह भारत के राष्ट्रपति से दया की भीख मांग सकता है।

उसके बाद उस 'मर्सी अपील' को राष्ट्रपति द्वारा गृह मंत्रालय के पास उसकी टिप्पणी के लिए भेजा जाएगा। इसमें भी कुछ साल लग जाएंगे। गृह मंत्रालय कसाब की फाइल को महाराष्ट्र सरकार के पास भेजेगा। महाराष्ट्र सरकार की टिप्पणी के साथ वह फाइल राष्ट्रपति के सचिवालय में अंतिम निर्णय के लिए भेजी जाएगी। तब तक संभवत: वर्तमान राष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा और नया राष्ट्रपति आ चुका होगा। उस समय तक देश में अगला संसदीय चुनाव की गहमागहमी भी होगी।

News Source : http://www.livehindustan.com/news/videsh/international/2-2-116276.html

कसाब को फांसी देने में कई साल लगेंगे: पाक मीडिया

पाकिस्तानी मीडिया में भी गुरुवार को कसाब को दी गई फांसी की सजा छाई रही। देश के प्रमुख अखबारों और खबरिया चैनलों की वेबसाइटों ने इसे सबसे ऊपर जगह देते हुए आगे की अदालती कार्यवाही और तौर-तरीकों पर टिप्पणी भी की।

प्रमुख खबरिया चैनल जियो न्यूज के अनुसार भले ही कसाब को विशेष अदालत द्वारा फांसी की सजा सुनाई गई हो लेकिन इसे अमलीजामा देने में कई साल लग जाएंगे क्योंकि आगे की प्रक्रिया बेहद जटिल है और इसमें काफी वक्त लगेगा। कसाब का मामला अब हाई कोर्ट में जाएगा जहां एक साल से लेकर दो साल तक का समय लग सकता है। अगर हाई कोर्ट उसकी अपील को खारिज कर देता है तो वह सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। वहां भी कुछ साल लग जाएंगे और अगर सुप्रीम कोर्ट भी उसकी याचिका को खारिज कर देता है तो वह भारत के राष्ट्रपति से दया की भीख मांग सकता है।

उसके बाद उस 'मर्सी अपील' को राष्ट्रपति द्वारा गृह मंत्रालय के पास उसकी टिप्पणी के लिए भेजा जाएगा। इसमें भी कुछ साल लग जाएंगे। गृह मंत्रालय कसाब की फाइल को महाराष्ट्र सरकार के पास भेजेगा। महाराष्ट्र सरकार की टिप्पणी के साथ वह फाइल राष्ट्रपति के सचिवालय में अंतिम निर्णय के लिए भेजी जाएगी। तब तक संभवत: वर्तमान राष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा और नया राष्ट्रपति आ चुका होगा। उस समय तक देश में अगला संसदीय चुनाव की गहमागहमी भी होगी।

News Source : http://www.livehindustan.com/news/videsh/international/2-2-116276.html

Sunday, May 2, 2010

आबादी की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक!

देश के जनसंख्या 102 करोड़ से बढ़कर कितनी होती है इसके पक्के नतीजे तो मार्च 2011 में ही पता चल पाएंगे। लेकिन कुछ समय पूर्व राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग ने भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय की मदद से जनसंख्या वृद्धि को लेकर जो प्रोजेक्शन किया, उसके अनुसार इस बार आबादी में गिरावट का रूझान दिखना शुरू हो जाएगा।

इसका यह मतलब नहीं है कि आबादी में इजाफा नहीं होगा। लेकिन वह तो बढ़ेगी ही लेकिन जनसंख्या की वृद्धि दर 1.6 से घटकर 1.3 रह जाएगी। दूसरे कुल प्रजनन दर (टीएफआर) भी 2.9 से घटकर 2.3 तक आने का अनुमान है। जनसंख्या स्थिरीकरण के लक्ष्यों के तहत भी टीएफआर को 2.1 पर लाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके हम काफी करीब पहुंच जाएंगे।

आजादी के बाद से यह पहला मौका होगा जब आबादी में गिरावट का ट्रेंड नजर आएगा। इस बात को यूं समझ सकते हैं कि 1971 में देश की कुल आबादी 55 करोड़ थी। जो 1981 में बढ़कर 68 करोड़ हो गई। इजाफा हुआ 13 करोड़ का। इसके बाद 1991 में जनसंख्या जा पहुंची 84 करोड़ और कुछ इजाफा हुआ 16 करोड़ का।

फिर 2001 में जनसंख्या हुई 102 करोड़ और आबादी में कुल इजाफा हुआ करीब 18 करोड़ का। इस वृद्धि दर के अनुसार अन्तरराष्ट्रीय एजेंसियों का आकलन है कि 2011 में भारत की आबादी बढ़कर 125 करोड़ हो जाएगी। यानी कुल इजाफा 23 करोड़ का होगा।

इसके विपरीत महापंजीयक कार्यालय और जनसंख्या आयोग ने पिछले आठ वषरे के दौरान प्रजनन दर में गिरावट के मद्देनजर जो आकलन प्रस्तुत किया है, उसके अनुसार 2011 में आबादी 119 करोड़ रहने का अनुमान है। यानी इसमें कुल इजाफा महज 17 करोड़ का होगा। इसका वृद्धि की दर पिछले दशक से कम होगी। आबादी में गिरावट के रूझान पर सकारात्मक है या नहीं इस पर जनसंख्याविदों में भारी मतभेद हैं। हालांकि फिलहाल यह अच्छा संकेत माना जाना चाहिए। लेकिन कुछ आकलन खतरे के संकेत भी देते हैं।

News Source : http://www.livehindustan.com/news/tayaarinews/chanbin/67-79-106460.html

Wednesday, April 7, 2010

No N-deal with Pakistan yet: America

अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ भारत की तरह असैन्य परमाणु समझौते की किसी भी संभावना से इंकार किया है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पीजे क्राउले ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ''हम पाकिस्तान की ऊर्जा जरूरतों की ओर ध्यान दे रहे हैं लेकिन जैसा कि हमने पिछले सप्ताह कहा था कि इसमें असैन्य परमाणु समझौता शामिल नहीं है।''

पिछले दिनों अमेरिका-पाकिस्तान सामरिक वार्ता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ''हमें नहीं पता कि हमारी वार्ता के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी।'' इस वार्ता में पाकिस्तान ने अपनी मांगों की 56 पृष्ठ की एक सूची सौंपी थी, जिसमें भारत जैसे परमाणु समझौते की भी मांग की गई थी।

पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के अलकायदा और तालिबान आतंकवादियों के हाथ लगने के खतरे को लेकर अमेरिका की चिंता के सवाल पर उन्होंने कहा, ''मैं सोचता हूं कि कई अमेरिकी नेता पाकिस्तानी हथियारों की सुरक्षा को लेकर संतोष व्यक्त कर चुके हैं।''

क्राउले का यह बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने एक संसदीय समिति से इस्लामाबाद में कहा था कि भारत जैसे परमाणु समझौते के लिए पाकिस्तान ने सभी बाधाओं को पार कर चुका है।

News Source : http://www.livehindustan.com/news/videsh/international/2-2-105963.html


Friday, March 19, 2010

Indian man commits suicide in Australia

मेलबर्न के एक उपनगर में 28 वर्षीय एक भारतीय ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सूत्रों ने बताया कि रूचि कुमार पटेल को गत बुधवार को मेलबर्न के उपनगर फूटस्क्रे स्थित आवास में मृत पाया गया। घटना स्थल पर एक कागज भी पाया गया। समझा जाता है कि उसमें पटेल की आत्महत्या के कारण के बारे में लिखा है।

जानकारी के मुताबिक पूर्व छात्र पटेल पिछले कुछ माह से अवसाद का शिकार था। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन ऑफ विक्टोरिया (एफआईएवी) के वासन श्रीनिवास के अनुसार पटेल की पार्थिक शरीर सोमवार को भारत भेजा जाएगा। अहमदाबाद में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इससे पहले भारतीय संगठन और सामुदायिक सदस्य एक शोक सभा आयोजित करेंगे, जिसमें पटेल को श्रद्धांजलि दी जाएगी

News Source : http://www.livehindustan.com/news/videsh/indiaabroad/2-7-102080.html

Thursday, March 18, 2010

ब्रिटेन में अश्वेत प्रधानमंत्री संभव!

ब्रिटेन और अमेरिका में जनता के रवैये का अध्ययन करने वाली एक किताब के अनुसार पिछले 50 वर्षों में सहिष्णुता के बढ़ने के कारण ब्रिटेन में अश्वेत प्रधानमंत्री के निर्वाचन का आधार तैयार हो गया है। बहरहाल 'ब्रिटिश ओबामा' के उदय के इच्छुक लेखकों को निकट भविष्य में इसकी संभावना नहीं दिखती।

हावर्ड और मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालयों के सहयोग से इस सप्ताह प्रकाशित 'एज ऑफ ओबामा' में निष्कर्ष निकालने से पहले मिश्रित विवाहों, अश्वेत बॉस के साथ काम करने और अश्वेत राजनीतिज्ञों को वोट देने जैसे मुद्दों पर लोगों के पिछले 50 वर्षों के रवैये का अध्ययन किया गया।

आंकड़ों के अनुसार ब्रिटेन और अमेरिका में पिछले 50 वर्षों में नस्लीय दुराग्रहों में कमी आई है। किताब के लेखक हॉवर्ड के प्रोफेसर रॉबर्ट पुटमैन, मैसाचुसेट्स के प्रोफेसर एड फिल्डहाउस और ब्रिटिश पत्रकार टॉम क्लार्क ने कहा कि इसका श्रेय नई पीढ़ी की अधिक सहिष्णुता को है।

पुटमैन ने कहा, ''अमेरिका में नस्लीय विभाजन जारी रहने के बावजूद हमने देखा कि धीरे-धीरे बढ़ती सहिष्णुता से एक अश्वेत का राष्ट्रपति बनना संभव हुआ।'' उन्होंने कहा कि अमेरिका में अश्वेत राजनेताओं की एक नई पीढ़ी का उदय हो रहा है, जिसने इस बदलाव से पैदा अवसरों का लाभ उठाना शुरू कर दिया है।

इसके उलट ब्रिटिश हाउस ऑफ कामंस में अश्वेतों का प्रतिनिधित्व नाममात्र का है और स्थानीय निकायों में तो उनकी सुनवाई ही नहीं है। यह 'ब्रिटिश ओबामा' के उदय में एक बड़ी बाधा है। जून में होने वाले आगामी संसदीय चुनाव को देखते हुए कई सांसद संसद में अश्वेत और एशियाई मूल के सदस्यों की संख्या को बढ़ाने के लिए अभियान चला रहे हैं।

News Source : http://www.livehindustan.com/news/videsh/international/2-2-101894.html


Sunday, March 14, 2010

Let has 20 terror targets in India: US lawmaker

अमेरिकी कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य गैरी एकरमैन ने कहा है कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने हमले करने के लिए दुनियाभर के 320 ठिकानों को चुना है। और इनमें से 20 अकेले भारत में स्थित हैं।

एकरमैन ने कहा कि मुंबई हमलों की जांच कर रहे जांचकर्ताओं ने विभिन्न दस्तावेजों और ईमेल जांच से पता लगाया है कि लश्कर ने अपने संभावित हमले के लिए विश्वभर में 320 लक्ष्यों की पहचान की है। इसमें से बीस लक्ष्य अकेले भारत में स्थित हैं।

पिछले हफ्ते कांग्रेस में सुनवाई के दौरान एकरमैन ने कहा, लश्कर-ए-तैयबा अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों पर पहले ही दिन से हमले कर रहा है और उसके आतंकी पूरे अफगानिस्तान में फैले हुए हैं। लश्कर दशकों से भारत में बड़े पैमाने पर लोगों की हत्या कर रहा है। लश्कर संपूर्ण विश्व में तबाही मचाने का अपना इरादा जाहिर कर चुका है।

उन्होंने कहा कि लश्कर को तुरंत खत्म किए जाने की जरूरत है। अमेरिका को एक महीने या एक साल या अफगानिस्तान में स्थिति सुधरने का इंतजार किए बगैर आज और इसी वक्त लश्कर के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी और लगातार आगे बढ़ना होगा। एकरमैन ने कहा, हम यह नहीं कर रहे हैं और न ही इसके लिए वैश्विक प्रयास कर रहे हैं। हमें अपनी इस गलती पर आगे चलकर पछताना होगा।

News Source : http://www.livehindustan.com/news/videsh/international/2-2-101064.html

Thursday, March 11, 2010

India talks to Russia on energy stakes

रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन गुरुवार रात 22 घंटे के भारत दौरे पर पहुंचे। इस दौरान भारत और रूस व्यापक परमाणु समझौते सहित करीब एक दर्जन समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे।

पुतिन के साथ आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में उप प्रधानमंत्री सेर्गई इवानोव, उप प्रधानमंत्री सेर्गई सोब्यानिन, आर्थिक विकास मंत्री एल्विरा नेबियुलिना और ऊर्जा मंत्री सेर्गई शमात्को शामिल हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शुक्रवार शाम को पुतिन के साथ वार्ता करेंगे।

दोनों पक्षों के एक व्यापक परमाणु करार और विमानवाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव की कीमत तय करने सहित करीब एक दर्जन समझौतों पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है।

शुक्रवार को होने वाली वार्ता से पहले मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति ने सकारात्मक संकेत देते हुए एडमिरल गोर्शकोव की 2.35 अरब डॉलर की नई कीमत को मंजूरी दी।

News Source : http://www.livehindustan.com/news/videsh/international/2-2-100589.html

Wednesday, March 10, 2010

Mukesh Ambani, Lakshmi Mittal among world's top ten billionaires

बीते साल दुनिया भर में छाई आर्थिक मंदी के बावजूद लक्ष्मी की बारिश भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी और 'स्टील किंग' लक्ष्मी मित्तल पर बरकरार रही। इन दोनों ने अरबपतियों की फेहरिस्त में शीर्ष 10 में अपनी जगह बनाई है।

समाचार एजेंसियों के अनुसार मशहूर पत्रिका 'फोर्ब्स' की सूची में 29 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अंबानी चौथे और 28.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मित्तल पांचवें स्थान पर हैं। मैक्सिको के दूरसंचार कारोबारी कार्लोस स्लिम हेलू दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं।

इस बार अरबपतियों की सूची में 24 भारतीय लोगों को जगह मिली है। एशिया से चीन के सर्वाधिक 28 अरबपति इस सूची में शामिल है।

इस साल मेक्सिको के उद्योगपति कार्लोस स्लिम की संपित्त 53.5 अरब डॉलर आंकी गई है। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक गेट्स को 50 करोड़ डॉलर के अंतर से पीछे छोड़ दिया। विख्यात निवेशक वारेन बफेट 47 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

इस सूची में शामिल शीर्ष 10 अरबपतियों की कुल संपत्ति 342 अरब डॉलर है जो बीते साल की तुलना में 88 अरब डॉलर ज्यादा है |

News Source : Mukesh Ambani, Lakshmi Mittal among world's top ten billionaires

Hockey World Cup: India to play Argentina for 7-8 Spot

अर्जेंटीना ने आखिरी क्षणों में कनाडा की शानदार वापसी के बावजूद उसे विश्व कप के आखिरी लीग मैच में 4-2 से हराकर पूल ए में चौथा स्थान हासिल कर लिया और अब सातवें स्थान के लिए उसकी टक्कर मेजबान भारत से होगी।

इस जीत के बाद अर्जेंटीना और न्यूजीलैंड दोनों के पूल ए में छह अंक हो गए लेकिन गोल औसत बेहतर होने के आधार पर अर्जेंटीना चौथे स्थान पर रहा। सातवें स्थान के लिए उसका सामना अब 12 मार्च को पूल बी की चौथे नंबर की टीम भारत से होगा।

अर्जेंटीना के लिए इस मैच में लुकास विला (29वां मिनट), मटियास एनरिक पेरेडेस (43वां), मारियो निकोलस अलमाडा (56वां मिनट) और थामस इनोसेंट अर्जेंटो (70वां मिनट) ने गोल दागे जबकि कनाडा के लिए स्काट टपर ने 60वें मिनट में मिले पहले पेनाल्टी कार्नर पर किया और डेविड जेमसन ने 65वें मिनट में दूसरा गोल किया।

पहले हाफ में अर्जेंटीना के खिलाड़ी छाए रहे और उन्होंने आक्रामक खेल दिखाते हुए चार पेनाल्टी कार्नर भी बनाए। अर्जेंटीना को 26वें और 27वें मिनट में लगातार पेनाल्टी कार्नर मिले। उसके लिए पहला गोल 29वें मिनट में मिले चौथे पेनाल्टी कार्नर पर विला ने दागा।

News Source : Hockey World Cup: India to play Argentina for 7-8 Spot

Tuesday, March 9, 2010

जबरन पारित नहीं करना चाहते महिला आरक्षण विधेयकः मोइली

सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा कराएगी और इससे संबंधित संविधान संशोधन को जबरन पारित नहीं कराएगी।

कानून मंत्री एम वीरप्पा मोइली ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि इस परिप्रेक्ष्य में संविधान संशोधन विधेयक विकासात्मक प्रकृति का है और सरकार इसे जबरन पारित नहीं कराना चाहती। वह चर्चा से बचना भी नहीं चाहती।

उन्होंने कहा कि कल को 50 साल बाद कोई सवाल उठाएगा कि इतने महत्वपूर्ण विधेयक को बिना चर्चा, बिना बहस के पारित कर दिया गया। हम इस बारे में असहनशील नहीं होना चाहते। ऐसे लोग हैं जिन्होंने इसका विरोध किया। यह राष्ट्र के लिए शर्म का विषय है।

मंत्री ने कहा कि मैं नहीं मानता कि यह व्यक्तियों या दलों के लिए अच्छा होगा जिन्होंने प्रदर्शन किया, यह अब तक की सबसे बदनुमा घटना है।

News source : जबरन पारित नहीं करना चाहते महिला आरक्षण विधेयकः मोइली

Monday, March 8, 2010

लाहौर विस्फोट में बिल्डिंग जमींदोज, 11 की मौत कई घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत प्रमुख शहर लाहौर में पुलिस की विशेष जांच इकाई के कार्यालय में एक आत्मघाती हमले में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 61 अन्य लोग घायल हो गए। बम डिस्पोजल स्क्वॉड के अनुसार विस्फोट में कम से कम 800 किलोग्राम विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया

विस्फोट सुबह लगभग सवा आठ बजे मॉडल टाउन इलाके में स्थित कार्यालय में हुआ। हमले में एफआईए बिल्डिंग को भी नुकसान की खबर है। पंजाब पुलिस प्रमुख तारिक सलीम डोगर ने विस्फोट को वाहन जनित विस्फोट बताया। उन्होंने कहा मुझे सूचना दी गई है कि आतंकी एक कार में आए और उन्होंने कार्यालय के दरवाजे पर विस्फोट कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोटकों से लदी एक कार इमारत में घुस गई। जिन्ना अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक जावेद अकरम ने बताया कि 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कुछ महिला और एक बच्चा भी शामिल है। अस्पताल में 61 घायलों को लाया गया, जिनमें से नौ गंभीर अवस्था में हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों में 13 महिलाएं भी शामिल हैं। अकरम ने बताया कई घायलों की चिकित्सक आपातकालीन सर्जरी कर रहे हैं। शहर के सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है और सभी चिकित्सकों को बुला लिया गया है।

News Source : लाहौर विस्फोट में बिल्डिंग जमींदोज, 11 की मौत कई घायल



Friday, March 5, 2010

हिंसा छोड बिना शर्त वार्ता करें नक्सली: मनमोहन

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को नक्सलियों से अपील की कि यदि वे हिंसा का रास्ता छोड़ बिना शर्त बातचीत करना चाहते हैं तो सरकार इसके लिए तैयार है।

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा का जवाब देते हुए सिंह ने नक्सल हिंसा की भर्त्सना की और कहा कि नक्सली यदि हिंसा का रास्ता छोड बिना शर्त वार्ता करें, तो सरकार इसके लिए तैयार है।

देश के आंतरिक सुरक्षा हालात को संतोषजनक बताते हुए उन्होंने कहा कि पुणे के आतंकी हमले की अनदेखी नहीं की जा सकती लेकिन कुल मिलाकर सुरक्षा हालात संतोषजनक रहे।

News Source : हिंसा छोड बिना शर्त वार्ता करें नक्सली: मनमोहन

Tuesday, March 2, 2010

नानाजी का पार्थिव शरीर एम्स को सौंपा गया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता नानाजी देशमुख का पार्थिव शरीर चिकित्सा अनुसंधान के लिए रविवार को एम्स को सौंप दिया गया। इसके पहले नानाजी को भाजपा और संघ के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

94 वर्षीय नानाजी का शनिवार को चित्रकूट में निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को आज दिल्ली लाकर संघ के केशवकुंज स्थित कार्यालय में रखा गया। राज्यसभा के पूर्व सदस्य नानाजी को श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा के उपाध्यक्ष करिया मुंडा, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता अरुण जेटली, भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह शामिल थे।

News Source : नानाजी का पार्थिव शरीर एम्स को सौंपा गया


पेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमतें वापस नहीं होंगी: मनमोहन

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को वापस लेने से साफ इंकार करते हुए कहा है कि अर्थव्यवस्था में इस वृद्वि को खपाने की पूरी क्षमता है और इससे महंगाई भी नहीं बढेगी। सऊदी अरब से स्वदेश लौटते हुए विमान में प्रधानमंत्री ने कहा कि कीमतों में किसी भी प्रकार की बढ़ोत्तरी से कुछ लोगों पर तो असर पड़ता ही है, लेकिन हमें इस मामले में दीर्घकालिक नजरिया अपनाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकलुभावन वित्तीय नीतियां लंबे समय में अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक साबित होंगी।

प्रधानमंत्री
ने कहा कि यदि हम सभी तरह की लोकलुभावन वित्तीय नीतियों का अनुसरण करें तब भी हम लोगों को मुद्रास्फीति से नहीं बचा सकते, देर सबेर इस तरह की नीतियों का असर सामने आयेगा और देश में निवेश माहौल समाप्त हो जायेगा। उन्होंने कहा कि लोकलुभावन वित्तीय नीतियों से नये रोजगार सजन की क्षमता भी घटेगी और इस कारण गरीब जनता के लिए प्रमुख कार्यक्रमों में निवेश की सरकार की क्षमता पर प्रतिकूल असर होगा।

News Source : पेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमतें वापस नहीं होंगी: मनमोहन