Showing posts with label latest world news. Show all posts
Showing posts with label latest world news. Show all posts

Wednesday, April 7, 2010

No N-deal with Pakistan yet: America

अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ भारत की तरह असैन्य परमाणु समझौते की किसी भी संभावना से इंकार किया है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पीजे क्राउले ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ''हम पाकिस्तान की ऊर्जा जरूरतों की ओर ध्यान दे रहे हैं लेकिन जैसा कि हमने पिछले सप्ताह कहा था कि इसमें असैन्य परमाणु समझौता शामिल नहीं है।''

पिछले दिनों अमेरिका-पाकिस्तान सामरिक वार्ता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ''हमें नहीं पता कि हमारी वार्ता के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी।'' इस वार्ता में पाकिस्तान ने अपनी मांगों की 56 पृष्ठ की एक सूची सौंपी थी, जिसमें भारत जैसे परमाणु समझौते की भी मांग की गई थी।

पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के अलकायदा और तालिबान आतंकवादियों के हाथ लगने के खतरे को लेकर अमेरिका की चिंता के सवाल पर उन्होंने कहा, ''मैं सोचता हूं कि कई अमेरिकी नेता पाकिस्तानी हथियारों की सुरक्षा को लेकर संतोष व्यक्त कर चुके हैं।''

क्राउले का यह बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने एक संसदीय समिति से इस्लामाबाद में कहा था कि भारत जैसे परमाणु समझौते के लिए पाकिस्तान ने सभी बाधाओं को पार कर चुका है।

News Source : http://www.livehindustan.com/news/videsh/international/2-2-105963.html


Monday, March 29, 2010

17 Indians get death for killing Pakistani

शारजाह की शरिया अदालत ने 17 भारतीयों को पिछले साल विद्वेषपूर्ण हमले में एक पाकिस्तानी व्यक्ति की हत्या करने और तीन अन्य को घायल करने के लिए मौत की सजा सुनाई है।

खलीज टाइम्स में सोमवार को छपी खबर के अनुसार, न्यायाधीश यूसुफ अल हमादी ने डीएनए जांच जैसे कई सबूतों के बाद 17 भारतीयों को मौत की सजा सुनाई। जांच में मिले सबूतों से साफ था कि दोषियों ने पाकिस्तानी व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या की थी।

पुलिस ने बताया कि पीडि़त व्यक्ति के शरीर पर चाकू से बार-बार हमला किया गया था और उसके मस्तिष्क में भी चोट लगी थी जिससे उसने दम तोड़ दिया।

अखबार ने कहा कि पिछले साल जनवरी में हुआ यह हमला शारजाह के अल साजा क्षेत्र में अवैध शराब के धंधे पर नियंत्रण को लेकर चल रहे झगडे़ का हिस्सा था।

पुलिस ने कहा था कि आरोपियों ने पीडि़त के तीन अन्य साथियों पर भी जानलेवा हमला किया था, लेकिन वे बचकर भाग निकले और इलाज के लिये तुरंत कुवैती अस्पताल पहुंचे।

सभी दोषी व्यक्ति 17 से 30 वर्ष आयु वर्ग के हैं।

News Source : http://www.livehindustan.com/news/videsh/international/2-2-104052.html

Sunday, March 21, 2010

India's women's bill inspiring for Africa: Ghana minister

घाना की व्यापार एवं उद्योग मंत्री हन्नाह टेटेथ ने महिला आरक्षण विधेयक की सराहना करते हुए इसे अफ्रीकी देशों के लिए एक प्रेरणा करार दिया है।

टेटेथ ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस विधेयक को यहां अंतिम रूप दे दिया जाएगा। यह अफ्रीका सहित हर जगह की महिलाओं के लिए प्रेरणा है।

उल्लेखनीय है कि विधायी निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान वाले विधेयक को कुछ राजनीतिक दलों के विरोध के बीच राज्यसभा में भारी बहुमत से पारित किया जा चुका है। अब इसे लोकसभा में पेश किया जाना है।

पेशे से वकील और घाना के राष्ट्रपति जॉन अट्टा-मिल्स की खास सहयोगी टेटेथ यहां व्यापार सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंची थीं। उन्होंने भारत की पंचायती राज व्यवस्था की भी जमकर तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने दोनों देशों के लोकतांत्रिक जुड़ावों का भी जिक्र किया।

टेटेथ ने कहा कि दुनिया के विभिन्न देश विकास के विभिन्न चरणों में हैं। इसमें लोकतंत्र का आगे बढ़ना भी जारी रहेगा। शिक्षा और सूचना के साथ विकास की पूरी प्रक्रिया और गतिशील होगी।

News Source : http://www.livehindustan.com/news/videsh/international/2-2-102834.html

Friday, March 19, 2010

Indian man commits suicide in Australia

मेलबर्न के एक उपनगर में 28 वर्षीय एक भारतीय ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सूत्रों ने बताया कि रूचि कुमार पटेल को गत बुधवार को मेलबर्न के उपनगर फूटस्क्रे स्थित आवास में मृत पाया गया। घटना स्थल पर एक कागज भी पाया गया। समझा जाता है कि उसमें पटेल की आत्महत्या के कारण के बारे में लिखा है।

जानकारी के मुताबिक पूर्व छात्र पटेल पिछले कुछ माह से अवसाद का शिकार था। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन ऑफ विक्टोरिया (एफआईएवी) के वासन श्रीनिवास के अनुसार पटेल की पार्थिक शरीर सोमवार को भारत भेजा जाएगा। अहमदाबाद में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इससे पहले भारतीय संगठन और सामुदायिक सदस्य एक शोक सभा आयोजित करेंगे, जिसमें पटेल को श्रद्धांजलि दी जाएगी

News Source : http://www.livehindustan.com/news/videsh/indiaabroad/2-7-102080.html

Thursday, March 18, 2010

ब्रिटेन में अश्वेत प्रधानमंत्री संभव!

ब्रिटेन और अमेरिका में जनता के रवैये का अध्ययन करने वाली एक किताब के अनुसार पिछले 50 वर्षों में सहिष्णुता के बढ़ने के कारण ब्रिटेन में अश्वेत प्रधानमंत्री के निर्वाचन का आधार तैयार हो गया है। बहरहाल 'ब्रिटिश ओबामा' के उदय के इच्छुक लेखकों को निकट भविष्य में इसकी संभावना नहीं दिखती।

हावर्ड और मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालयों के सहयोग से इस सप्ताह प्रकाशित 'एज ऑफ ओबामा' में निष्कर्ष निकालने से पहले मिश्रित विवाहों, अश्वेत बॉस के साथ काम करने और अश्वेत राजनीतिज्ञों को वोट देने जैसे मुद्दों पर लोगों के पिछले 50 वर्षों के रवैये का अध्ययन किया गया।

आंकड़ों के अनुसार ब्रिटेन और अमेरिका में पिछले 50 वर्षों में नस्लीय दुराग्रहों में कमी आई है। किताब के लेखक हॉवर्ड के प्रोफेसर रॉबर्ट पुटमैन, मैसाचुसेट्स के प्रोफेसर एड फिल्डहाउस और ब्रिटिश पत्रकार टॉम क्लार्क ने कहा कि इसका श्रेय नई पीढ़ी की अधिक सहिष्णुता को है।

पुटमैन ने कहा, ''अमेरिका में नस्लीय विभाजन जारी रहने के बावजूद हमने देखा कि धीरे-धीरे बढ़ती सहिष्णुता से एक अश्वेत का राष्ट्रपति बनना संभव हुआ।'' उन्होंने कहा कि अमेरिका में अश्वेत राजनेताओं की एक नई पीढ़ी का उदय हो रहा है, जिसने इस बदलाव से पैदा अवसरों का लाभ उठाना शुरू कर दिया है।

इसके उलट ब्रिटिश हाउस ऑफ कामंस में अश्वेतों का प्रतिनिधित्व नाममात्र का है और स्थानीय निकायों में तो उनकी सुनवाई ही नहीं है। यह 'ब्रिटिश ओबामा' के उदय में एक बड़ी बाधा है। जून में होने वाले आगामी संसदीय चुनाव को देखते हुए कई सांसद संसद में अश्वेत और एशियाई मूल के सदस्यों की संख्या को बढ़ाने के लिए अभियान चला रहे हैं।

News Source : http://www.livehindustan.com/news/videsh/international/2-2-101894.html


Thursday, March 11, 2010

India talks to Russia on energy stakes

रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन गुरुवार रात 22 घंटे के भारत दौरे पर पहुंचे। इस दौरान भारत और रूस व्यापक परमाणु समझौते सहित करीब एक दर्जन समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे

पुतिन के साथ आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में उप प्रधानमंत्री सेर्गई इवानोव, उप प्रधानमंत्री सेर्गई सोब्यानिन, आर्थिक विकास मंत्री एल्विरा नेबियुलिना और ऊर्जा मंत्री सेर्गई शमात्को शामिल हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शुक्रवार शाम को पुतिन के साथ वार्ता करेंगे।

दोनों पक्षों के एक व्यापक परमाणु करार और विमानवाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव की कीमत तय करने सहित करीब एक दर्जन समझौतों पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है।

शुक्रवार को होने वाली वार्ता से पहले मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति ने सकारात्मक संकेत देते हुए एडमिरल गोर्शकोव की 2.35 अरब डॉलर की नई कीमत को मंजूरी दी।

News Source : http://www.livehindustan.com/news/videsh/international/2-2-100589.html

Monday, March 8, 2010

लाहौर विस्फोट में बिल्डिंग जमींदोज, 11 की मौत कई घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत प्रमुख शहर लाहौर में पुलिस की विशेष जांच इकाई के कार्यालय में एक आत्मघाती हमले में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 61 अन्य लोग घायल हो गए। बम डिस्पोजल स्क्वॉड के अनुसार विस्फोट में कम से कम 800 किलोग्राम विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया

विस्फोट सुबह लगभग सवा आठ बजे मॉडल टाउन इलाके में स्थित कार्यालय में हुआ। हमले में एफआईए बिल्डिंग को भी नुकसान की खबर है। पंजाब पुलिस प्रमुख तारिक सलीम डोगर ने विस्फोट को वाहन जनित विस्फोट बताया। उन्होंने कहा मुझे सूचना दी गई है कि आतंकी एक कार में आए और उन्होंने कार्यालय के दरवाजे पर विस्फोट कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोटकों से लदी एक कार इमारत में घुस गई। जिन्ना अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक जावेद अकरम ने बताया कि 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कुछ महिला और एक बच्चा भी शामिल है। अस्पताल में 61 घायलों को लाया गया, जिनमें से नौ गंभीर अवस्था में हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों में 13 महिलाएं भी शामिल हैं। अकरम ने बताया कई घायलों की चिकित्सक आपातकालीन सर्जरी कर रहे हैं। शहर के सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है और सभी चिकित्सकों को बुला लिया गया है।

News Source : लाहौर विस्फोट में बिल्डिंग जमींदोज, 11 की मौत कई घायल