Showing posts with label hindi news. Show all posts
Showing posts with label hindi news. Show all posts

Wednesday, March 31, 2010

India launches children's right to education

शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाने के लिए संविधान में संशोधन किए जाने के करीब आठ साल बाद सरकार ने छह से 14 साल के हर बच्चे को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए गुरुवार को इस ऐतिहासिक कानून को लागू कर दिया।

शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाने वाले 86वें संविधान संशोधन को संसद ने वर्ष 2002 में पारित किया था। इस मौलिक अधिकार को लागू कराने वाले कानून बच्चों का मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार अधिनियम को संसद ने पिछले साल पारित किया। संविधान संशोधन विधेयक और नया कानून दोनों आज से लागू हो गए हैं।

नए कानून के तहत राज्य सरकारों और स्थानीय निकायों के लिए अब यह सुनिश्चित करना बाध्यकारी होगा कि हर बच्चा नजदीकी स्कूल में शिक्षा हासिल करे। यह कानून सीधे-सीधे करीब उन एक करोड़ बच्चों के लिए फायदेमंद होगा जो इस समय स्कूल नहीं जा रहे हैं। उन बच्चों को, जो बीच में स्कूल छोड़ चुके हैं या कभी किसी शिक्षण संस्थान में नहीं रहे, स्कूलों में दाखिला दिया जाएगा।

सूचना के अधिकार अधिनियम और राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के बाद शिक्षा का अधिकार संप्रग सरकार की एक प्रमुख उपलब्धि बताया जाता है।

News Source : http://www.livehindustan.com/news/desh/national/39-39-104619.html


Friday, March 5, 2010

हिंसा छोड बिना शर्त वार्ता करें नक्सली: मनमोहन

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को नक्सलियों से अपील की कि यदि वे हिंसा का रास्ता छोड़ बिना शर्त बातचीत करना चाहते हैं तो सरकार इसके लिए तैयार है।

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा का जवाब देते हुए सिंह ने नक्सल हिंसा की भर्त्सना की और कहा कि नक्सली यदि हिंसा का रास्ता छोड बिना शर्त वार्ता करें, तो सरकार इसके लिए तैयार है।

देश के आंतरिक सुरक्षा हालात को संतोषजनक बताते हुए उन्होंने कहा कि पुणे के आतंकी हमले की अनदेखी नहीं की जा सकती लेकिन कुल मिलाकर सुरक्षा हालात संतोषजनक रहे।

News Source : हिंसा छोड बिना शर्त वार्ता करें नक्सली: मनमोहन