Showing posts with label Latest cricket News. Show all posts
Showing posts with label Latest cricket News. Show all posts

Tuesday, March 30, 2010

Mohammad Yousuf set to retire

पूर्व कप्तान और पाकिस्तान के मध्यक्रम के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में शुमार मोहम्मद युसूफ ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर उन्हें यह फैसला लेने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।

युसूफ ने कराची प्रेस क्लब में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। इसके लिए वे हालात जिम्मेदार हैं जिनसे मैं हाल ही में गुजरा हूं। पैंतीस बरस के युसूफ हाल ही में न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान के कप्तान थे जिसमें टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के खराब प्रदर्शन की जांच के लिए समिति का गठन किया था।

समिति ने युसूफ और यूनिस खान पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। उन पर टीम में गुटबाजी करके मनोबल गिराने का आरोप लगाया गया। युसूफ ने कहा कि बोर्ड ने मुझे पत्र लिखकर कहा कि मैंने आस्ट्रेलिया में टीम का माहौल खराब किया लिहाजा मैंने रिटायर होने का फैसला किया।

युसूफ ने कहा कि मैंने हमेशा देश को अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है। मैं टीम के लिए परेशानी का सबब नहीं बनना चाहता लिहाजा रिटायर होना ही ठीक है। प्रेस कांफ्रेंस में किसी भी सवाल का जवाब देने से इंकार करते हुए युसूफ ने कहा कि वह घरेलू क्रिकेट और विदेशी लीग में खेलते रहेंगे क्योंकि वह क्रिकेट से नाता नहीं तोड़ना चाहते।


Tuesday, March 23, 2010

Uthappa, Vinay star in RCB win - Chennai Super Kings feel Dhoni absence as they crash to 36-run defeat

रोबिन उथप्पा के तूफानी नाबाद अर्धशतक के बाद आर विनय कुमार की अगुआई में धारदार गेंदबाजी की बदौलत गत उपविजेता रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने मंगलवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स को 36 रन से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग 2010 में लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल की ओर मजबूती से कदम बढ़ाये।

उथप्पा ने पांच और 25 रन के स्कोर मिले दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए नाबाद 68 रन की पारी खेली जिसकी मदद से बेंगलूर की टीम ने पांच विकेट पर 171 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स विनय कुमार (40 रन पर चार विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने सात विकेट पर 135 रन ही बना सकी। उथप्पा ने 38 गेंद की अपनी तूफानी पारी में तीन चौके और छह छक्के जड़े। सुपरकिंग्स की ओर से मैथ्यू हेडन (32) और एस बद्रीनाथ (31) ही बेंगलूर के गेंदबाजों का सामना कर पाये।

विनय कुमार के अलावा कप्तान अनिल कुंबले और प्रवीण कुमार ने किफायती गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के ओवरों में क्रमश: 15 और 21 रन देकर एक-एक विकेट चटकाया। रायल चैलेंजर्स की पांच मैचों में यह लगातार चौथी जीत है और वह आईपीएल तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। सुपरकिंग्स की यह पांच मैचों में तीसरी हार है।

News Source : http://www.livehindustan.com/news/cricket/cricketnews/3-3-103179.html

Wednesday, March 3, 2010

टेस्ट क्रिकेट को दिन रात्रि का करना जरूरी: मोदी

टवंटी 20 क्रिकेट के सभी प्रारूपों को समाप्त कर देगा अगर टेस्ट क्रिकेट का आयोजन रात दिन का नहीं किया गया। यह भविष्यवाणी इंडियन प्रीमियर लीग के आयुक्त ललित मोदी ने की है।

आइपीएल की सफलतापूर्वक शुरूआत कराने वाले मोदी का दावा है कि टवेंटी 20 का यह सबसे छोटा प्रारूप इस खेल के अन्य प्रारूप पर राज करेगा तथा यह टेस्ट और वनडे को पीछे छोड़ सकता है। मोदी ने कहा कि मुझे इसमे कोई शक नहीं है कि टवेंटी20 सबसे प्रमुख प्रारूप हो जाएगा।

मोदी ने कहा कि यह खेल केवल तीन घंटे चलता है और लोगों के पास इससे ज्यादा समय ही नहीं है इसे पूरे दिन बैठ कर मैच देखे। हमारा मुकाबला फुटबाल और अन्य खेलों से है। मुझे लगता है कि तीन घंटे का समय काफी है। हम क्रिकेट के लिए नए उपभोक्ता ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट के साथ समस्या समय की है इसको सफल बनाने का एक ही रास्ता है कि इसे फ्लड लाइट में खेला जाए।

मोदी का दावा है कि वे टेस्ट क्रिकेट के जबरदस्त समर्थक हैं हालांकि लोग इस बात को मानते नहीं है। उन्होंने कहा कि लेकिन मैं बीसीसीआई की मार्केटिग विभाग को भी संभालता हूं और टेस्ट क्रिकेट हमारे लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। मैं लोगों को याद दिला देना चाहता हूं कि हम आधुनिक युग में रह रहे हैं और टेस्ट क्रिकेट की यह समस्या है कि यह उस समय खेला जाता है जब ज्यादातर लोग काम कर रहे होते हैं।

News Source : टेस्ट क्रिकेट को दिन रात्रि का करना जरूरी: मोदी